फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छोटा हाथी पलटने से दबकर एक की मौत, सात घायल

Tue, 02 Apr 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। कार को बचाने के चक्कर में शेरकोट में रामसहाय वाला चुंगी के पास हाईवे 74 पर छोटा हाथी पलट गया। जिसके नीचे दबने से छोटा हाथी वाहन में सवार 50 वर्षीय रहीसुद्दीन पुत्र अली हसन उर्फ जुल्लू नहटौर की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को धामपुर के सरकारी और नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला सराय तलेवाला निवासी हारुन रशीद ने बताया कि उसका भाई रहीसुद्दीन (50) अपने साथियों परवेज, जावेद, सुलेमान, आवेश, अकरम, अनस और गुड्डू के साथ छोटे हाथी में कपड़ा भरकर अफजलगढ़ क्षेत्र के गांवों में फेरी लगाकर माल बेचने के लिए जा रहे थे। जब वे शेरकोट में रामसहाय वाला चुंगी के पास पहुंचे तो कार को बचाने के चक्कर में उनका वाहन पलट गया। जिसके कारण उनके भाई रईसुद्दीन की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को धामपुर के सरकारी व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें