नजीबाबाद में सीएए को लेकर मेरठ में होने वाली कार्यक्रम में भाग लेने जाते भाजपाई।
- फोटो : NAZIBABAD
भाजपाइयों ने सीएए के समर्थन में लगाए नारे
नजीबाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली के लिए भाजपाइयों ने मेरठ कूच किया। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन रैली के लिए भाजपाइयों, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मेरठ के लिए कूच किया। भाजपा किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी मास्टर रमेश सिंह, चौधरी ईशम सिंह, डॉ. रितेश सैन, ऋषि पाल सिंह, अतुल रोहिल्ला, हेमंत शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, पीके शर्मा, पूरन सिंह, योगेश शर्मा, सुनील कुमार, बिट्टू भटनागर, पंडित सचिन भारद्वाज, सुनील सैनी, रूपेश कुमार, ठाकुर राज, किशोर सिंह, ठाकुर आदि रक्षा मंत्री की रैली में मेरठ पहुंचे।