बिजनौर के जालपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर कोरोना की टीका लगवाते ग्रामीण।
-जिलेभर में 90 स्थानों पर लगा कोविड टीकाकरण शिविर
-लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा स्वास्थ्य विभाग
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूं तो पिछले दस दिनों से जिले में कोरोनारोधी टीका उपलब्ध था, लेकिन लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। रविवार को विशाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजित हुए तो एक ही दिन में करीब छह हजार लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। जिलेभर में 90 स्थानों पर टीकाकरण किया गया।
जिले में 18 जनवरी को कोविशील्ड के 20 हजार टीके मिले थे। जिले में कोरोना के मरीज मिलने पर कोरोनारोधी टीके की मांग बढ़ी थी। मगर अब कोरोना के नए मरीज नहीं मिलने पर लोग टीका लगवाने में रूचि नहीं ले रहे थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिनों में जिले में केवल दो हजार लोगों ने ही एहतियाती खुराक है। शिविर में छह हजार लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। जिले में इस समय कोविशील्ड के करीब 13 हजार टीके बचे हुए हैं। लोगों को जागरूक कर टीका लगाने के लिए कहा जा रहा है।
- जिले में विशाल शिविर का आयोजन कर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सभी से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिले में करीब छह हजार लोगों ने शिविर में कोरोनारोधी टीका लगवाया।.....डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी