फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ड्यूटी से नदारद मिले छह सफाई कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद मिले छह सफाई कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों में ड्यूटी से नदारद मिले सफाई कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद मिले चार ब्लॉकों के छह सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। इनमें सबसे अधिक निलंबित सफाई कर्मचारी जलीलपुर ब्लॉक के हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार पंचायतों में शासन के प्राथमिकता के विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पंचायतों के औचक निरीक्षण तेज होंगे।
डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार सीडीओ पूर्ण बोरा ने 14 दिसंबर को हल्दौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खारी का निरीक्षण किया था। पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी सोनू कुमार ड्यूटी से नदारद मिला। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि आरोपी सफाई कर्मचारी करीब छह माह से ड्यूटी से गायब हैं। सोनू कुमार को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ को हल्दौर ब्लॉक की पंचायत रसूलपुर पित्तनका के निरीक्षण में सफाई कर्मचारी अंकित कुमार, अफजलगढ़ ब्लॉक की पंचायत सुआवाला के निरीक्षण में सफाई कर्मचारी रूपेश कुमार ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। दोनों पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जलीलपुर ब्लॉक के एडीओ ने डीपीआरओ सतीश कुमार को बताया कि ग्राम पंचायत सादाबाद में तैनात सफाई कर्मचारी राजेंद्र सिंह तथा प्रेमपाल सिंह लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ड्यूटी कहीं, कर्मचारी मिला कहीं
डीपीआरओ ने बताया कि किरतपुर ब्लॉक के सफाई कर्मचारी सतीश कुमार की तैनाती ग्राम पंचायत मेमन सादात में है। ग्रामीणों की शिकायत मिल रही थी कि सफाई कर्मचारी सतीश कुमार पंचायत में नहीं आता है। वह ब्लॉक में रहता है। इस पर डीपीआरओ सतीश कुमार ने 19 दिसंबर को ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारी सतीश कुमार ब्लॉक कार्यालय में मिला। सफाई कर्मचारी को तैनाती स्थल से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

निलंबित कर्मचारी यहां रहेंगे संबद्ध
डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार निलंबित सफाई कर्मचारी सोनू कुमार, अंकित कुमार हल्दौर ब्लॉक, रूपेश कुमार अफजलगढ़ ब्लॉक से संबद्ध रहेंगे। आगे की जांच सहायक डीपीआरओ करेंगे। सतीश कुमार किरतपुर ब्लॉक से संबद्ध रहेंगे। आगे की जांच सहायक विकास अधिकारी नजीबाबाद करेंगे। राजेंद्र कुमार तथा प्रेमपाल सिंह जलीलपुर ब्लॉक से संबद्ध रहेंगे। आगे की जांच सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदपुर देवमल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें