बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने विकास कार्यों में शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त की है। सीडीओ ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा फरवरी 2026 की रैंकिंग जारी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया कि जिले को प्रदेश स्तर पर 47वीं और समग्र रूप से 39वीं रैंक मिली है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व स्वरोजगार योजनाओं में भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं के सघन पर्यवेक्षण और अनुश्रवण में कमी पाई है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले छह अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों को तीन कार्य दिवस के भीतर तथ्यात्मक एवं सुधारात्मक प्रयासों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। चेतावनी दी गई है कि मार्च 2026 में सुधार न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।