फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डाकघर में नौकरी के नाम पर छह लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। डाकघर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव सीरवासूचंद निवासी मोहम्मद वाजिद तहरीर में बताया कि क्षेत्र के ही गांव सलावतपुर गिरधर निवासी एक व्यक्ति ने उसे डाकघर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद भी न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रकम वापस की गई। आरोपी वर्षों से ज्वाइनिंग का झांसा देता रहा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अकेला नहीं है, उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं जो भोले-भाले युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगी करते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने पूर्व में कासमपुर गढ़ी चौकी पर भी तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी जिसके बाद उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें