फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार किलोमीटर के दायरे में लगाए छह पिंजरे, उड़ाया ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए गए, नहीं मिल रही गुलदार की लोकेशन
विज्ञापन

-पीलीभीत से वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट भी बिजनौर पहुंचे
-सांसद, विधायक और किसान नेताओं का गांव में लगा रहा तांता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/हीमपुर दीपा। पिलाना गांव में गुलदार के हमले से महिला की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ चुका है। चार किलोमीटर के दायरे में छह पिंजरे लगा दिए गए हैं। गुलदार की तलाश में दो ड्रोन भी उड़ाए गए और पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। हालांकि गुलदार की लोकेशन नहीं मिल रही है। उधर, सांसद, विधायक और किसान नेताओं ने गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
बिजनौर सांसद चंदन चौहान और रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने अन्य समर्थकों के साथ रविवार को पिलाना में पहुंचकर मृतक महिला संतोष के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। साथ ही अधिकारियों से वार्ता करते हुए गुलदार की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। उधर, नगीना से सांसद चंद्रशेखर भी पिलाना गांव पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों के बात की। साथ ही अधिकारियों से बात करते हुए गुलदार को नरभक्षी घोषित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

चांदपुर से सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने मदद के तौर पर मृतक परिवार को दस हजार रुपये दिए। वहीं इसी गांव की किशोरी सलौनी पुत्री कमल सैनी की मौत गुलदार के हमले में हो गई थी। विधायक स्वामी ओमवेश ने सलोनी के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना और मदद के तौर पर पांच हजार रुपये दिए। साथ ही मृतक सलोनी के भाई को अपने अस्पताल मे नौकरी देने का आश्वासन दिया। वहीं, भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही समेत आदि ने भी गांव पहुंचकर सांत्वना दी।
बता दें कि शनिवार को पिलाना निवासी संतोष अपने बेटों के संग खेत पर गई थी। जहां गुलदार ने हमला करते हुए महिला को मार डाला। इसके बाद विरोध में ग्रामीणों ने ट्रेन रोक दी थी। साथ ही सड़क पर चार घंटे जाम लगाया था। महिला संतोष से पहले इसी गांव की किशोरी को भी गुलदार मार चुका है।

वन विभाग ने गांव में बनाया अस्थायी कैंप कार्यालय
चार किलोमीटर के दायरे में गुलदार का आतंक है। ऐसे में पिलाना समेत आसपास के गांव में गुलदार का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते वन विभाग ने अस्थायी कैंप कार्यालय बना दिया है। साथ ही चार किलोमीटर के दायरे में छह पिंजरे लगाए हैं। बकरियों को खुले में और पिंजरे में भी बांधा गया है।
विज्ञापन


वर्जन:::
छह पिंजरे लगा दिए गए हैं। दो ड्रोन उड़ाकर गुलदार की तलाश की जा रही है। पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। गुलदार के पग मार्क मिले हैं। पीलीभीत से भी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट पहुंच चुके हैं।
....ज्ञान सिंह, एसडीओ वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें