मूर्ति खंडित करने के मामले में छह गिरफ्तार
स्योहारा। आंबेडकर धर्मशाला में लगी संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति खंडित करने के प्रकरण में पुलिस ने गांव सूरानंगला के छह युवकों को गिरफ्तार किया। गांव मीरापुर में दलित बस्ती में आंबेडकर धर्मशाला में संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति लगी थी। बृहस्पतिवार सुबह असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत ही संत रविदास जी की दूसरी मूर्ति पूजा-अर्चना के साथ स्थापित करा दी थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि गांव के ही भारत सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस प्रकरण में गांव सूरानंगला के अनुज कुमार, संदीप कुमार, कपिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, सचिन व अरुण कुमार को गिरफ्तार किया गया है।