फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना - साहब मैं जिंदा हूं, लेखपाल ने मुझे कागज में मार दिया

Fri, 11 Aug 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिंदा व्यक्ति को मरा दिखा विरासत में दूसरों के नाम कर दी जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। एक जीवित अधेड़ व्यक्ति को मृत दर्शाकर उसकी खेती की भूमि अन्य लोगों के नाम विरासत दर्ज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत की तो आनन-फानन में उसका नाम खतौनी में चढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि हलका लेखपाल ने उसे मृत दर्शा कर उसकी भूमि को एक परिवार के नाम खतौनी में दर्ज कर उसका नाम खसरा खतौनी से गायब कर दिया। शिकायती पत्र में उसने अपना नाम पुनः खसरा खतौनी में चढ़ावाने की मांग की। इस मामले में एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि भूल वश ऐसा हुआ है, जिसको तत्काल ठीक कराकर पीड़ित व्यक्ति का नाम खतौनी में चढ़ावा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें