फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सैन्य सम्मान के साथ होगा सिक्किम आपदा में शहीद नितिन का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
शहीद सैनिक ​नितिन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- तीन अक्तूबर को सिक्किम में बादल फटने के बाद लापता हो गई थी पूरी टुकड़ी
विज्ञापन

- डीएनए जांच से हो सकी गांव भवानीपुर निवासी जवान नितिन ढाका की पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। सिक्किम आपदा में शहीद हुए सेना के जवान का अंतिम संस्कार शनिवार को बालावाली गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। चार महीने के बाद डीएनए जांच के बाद शहीद जवान की पहचान हो सकी।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी राजेश कुमार के पुत्र नितिन कुमार ढाका 2011 से सेना में कार्यरत थे। अक्तूबर 2023 में नितिन की कंपनी सिक्किम में सैन्य अभ्यास करके लौट रही थी। तीन अक्तूबर की रात्रि उनकी पूरी टुकड़ी बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आ गई थी। घटना में नितिन भी लापता हुआ। सेना की ओर लापता हुए जवानों की काफी तलाश की गई थी, मगर उसका कोई सुराग नही लग पाया था।
विज्ञापन

पुत्र नितिन के लौटने की आस में पत्नी और माता की आंखे उसकी राह देखते देखते पथरा गइ थी। सभी को अनहोनी की आशंका तो थी, मगर जवान का शव नहीं मिलने के कारण एक उम्मीद की किरण भी जगी हुई थी। 13 फरवरी 2024 को सेना की ओर से नितिन के परिजनों को जवान के शाहिद होने की खबर दी गई।
इसके बाद नितिन का छोटे भाई उसी दिन नितिन का पार्थिव शरीर लेने के लिए पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जनपद के बिनागुड़ी छावनी के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार शहीद जवान का शव शनिवार की सुबह तक पैतृक गांव पहुंचेगा। पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन



परिवार में मचा कोहराम
जवान के शहीद होने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नितिन कि शादी छह वर्ष पूर्व नूरपुर के पास गाजीपुर गांव से हुई थी। नितिन अपने पीछे पत्नी, एक चार साल के बेटे और मां को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें