06ड्ड धामपुर में प्रभात फेरी निकलते सिख समुदाय के श्रद्वालु।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के मौके पर शुक्रवार को पांचवीं प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी सवेरे गुरुद्वारे से गुरु महाराज के चरणों में अरदास करने के बाद शुरू हुई। सबसे आगे छोटे बच्चे निशान साहिब लेकर जय जयकार करते हुए चल रहे थे । गुरु घर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सरदार रविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बाबू गुलशन लाल छाबड़ा, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, विशाल जुुनेजा, सरदार बलजीत सिंह गांधी, डा. अमरजीत सिंह चावला, सरदार गुरदीप सिंह चावला व मोती शर्मा गुरबाणी का कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले परिवारों को गुरु घर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, सरदार अमरजीत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रभात फेरी में गुरु घर के सेवक सरदार देवेंद्र सिंह मोंगा, सरदार मनमोहन सिंह मोंगा, बाबू वेद प्रकाश जुनेजा, बाबू ज्ञानचंद जुनेजा, सरदार सतविंदर सिंह, सरदार हरपाल सिंह चावला रहे।