नजीबाबाद साहू जैन कॉलेज में एबीवीपी सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर करते विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने साहू जैन कालेज में अभियान चलाकर विद्यार्थियों से सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर कराए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक त्यागी, तहसील संयोजक मोनू सांगवान के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने साहू जैन कालेज में सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। साहू जैन कालेज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर नागरिकता संशोधन कानून को अपना समर्थन दिया। एबीवीपी की ओर से अभियान का नेतृत्व करने वालों में साक्षी यादव, रजनीश अहलावत, शुभम कुमार, विकुल कुमार, सुमित कुमार, प्रियांशु कुमार सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।