फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चमरौला में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
नांगल सोती- गांव चमरौला में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नांगल सोती। गांव चमरौला में श्रीमद्भागवत कथा से पहले महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों के भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। श्रीमद् भागवत कथा की अगुवाई में मंगल कलश यात्रा का गांव में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले गांव की करीब 85 महिलाओं और कन्याओं ने भव्य मंगल कलश का सिर पर धारण किया। कलश यात्रा गांव की विभिन्न गलियों व मोहल्लों से होती हुई पुनः कथा स्थल पर संपन्न पहुंची। मुख्य यजमान सुनील कुमार व उनकी पत्नी अनीता देवी विधि-विधान से पूजन कराया। श्रीमद् भागवत कथा का प्रोजेक्टर पर शुभारंभ हुआ। सुनील कुमार ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा पांच अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से प्रसारित की जाएगी। छह अगस्त को कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अतुल, बीमा देवी, मोनिका, राधा, शैंकी, संगीता, मांगेराम, राजपाल सिंह, मुकेश कुमार समेत अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें