फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढक दौड़ में श्रद्धा और कृष्णा रहे प्रथम

विज्ञापन
नजीबाबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में दौड़ लगाते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मेंढक दौड़ में श्रद्धा और कृष्णा रहे प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। मेंढक दौड़ में बालिका वर्ग से श्रद्धा और बालक वर्ग से कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यूकेजी की मेंढक दौड़ में बालक वर्ग से कार्तिक, निशब्द, माधव, बालिका वर्ग में पीहू, दिया, शिवानी और कक्षा एक की मेंढक दौड़ में बालक वर्ग से कृष्णा, भव्य, नैतिक, बालिका वर्ग से श्रद्धा, रीशू, अनुष्का ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के विद्यार्थियों की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से अली, आर्यन, आरिश प्रथम, लविश, दिव्यांश, आरव द्वितीय, शिवाय, शिवांग, देव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मानवी, शिवानी, अनन्या प्रथम, राशी, श्रेया, रिद्धि द्वितीय, माही, खुशा, पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राकेश चौहान की देखरेख में तीसरे दिन की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। मेंढक रेस में नैतिक, फहद, एतेशाम, रिवर्स रेस में जिया, इशान, असद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिलिंग में बालक वर्ग से वरुण, यासिर, वंश, बालिका वर्ग में प्रियांशी, जैसमिन, स्नेहा और 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से लकी, हनी, अफ्फान, बालिका वर्ग में दिव्यांशी, वर्णिका, उमायजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें