फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कमरे में मिला युवक का गोली लगा शव

Wed, 27 Mar 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। गांव धूंधली में एक मकान के कमरे में युवक का गोली लगा शव मिला है। पुलिस ने कमरे से तमंचे के साथ एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव धूंधली निवासी विपेंद्र उर्फ विक्की (38) पुत्र शीशराम सिंह का शव कमरे में बैड पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि जब विक्की की मां सोमवार की सुबह विक्की के कमरे में पहुंची तो बैड पर बेटे का खून से लथपथ शव देख उनकी चीख निकल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक तमंचा 315 बोर जिसमें खोखा फंसा हुआ, एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस को कमरे से शराब भी मिली है। मृतक विक्की की पत्नी होली के त्योहार पर अपने मायके गई हुई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गोली विक्की के गले में लगी है। प्रथम जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। वहीं मृतक के साले ने अपने बहनोई की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें