चांदपुर। बुधवार को बिराल गन्ना केंद्र पर तौल में अंतर की शिकायत पर उपजिलाधिकारी द्वारा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, वाट माप निरीक्षक संजय कुमार व नायब तहसीलदार ओमकार सिंह की टीम का गठन कर जांच के लिए भेजा गया था। टीम ने क्रय केंद्र के काटे की जांच की। एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि ज्येष्ठ बाट-माप निरीक्षक चांदपुर द्वारा केंद्र के कांटे की मानक बाटों से जांच की गई, जिसमें तौल सही पाई गई। वहीं किसानों द्वारा बाहरी धर्मकांटे से वजन में अंतर की बात कहे जाने पर, नायब तहसीलदार (चांदपुर) की मौजूदगी में टीम ने हीमपुर बुजुर्ग स्थित धर्मकांटे की औचक जांच की गई। जिसमें तौल में अंतर पाया गया। नायब तहसीलदार ओमकार सिंह ने बताया कि धर्मकांटे को सील कर दिया गया है।