दुकान में आग लगने से सामान जला
राजा का ताजपुर। परचून की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का समान जलकर राख हो गया।
गांव ताजपुर नई बस्ती निवासी राजीव कुमार ने बताया उसने गांव की धर्मशाला की दुकान में परचून की दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार शाम मच्छरों को भगाने के लिए दुकान में कॉयल जला रखी थी। देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। भूलवश दुकान में कॉयल जला छोड़ गया। देर रात किसी ने उसकी दुकान से धुंआ निकलने की सूचना दी। जब उसने दुुकान को खोलकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी प्रकार दुकान में लगी आग बुझाई। पीड़ित दुुकानदार ने बताया कि आग की चपेट में आकर दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान तथा कीमती कागजात जलकर राख हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि आग में दुकान में रखा करीब साठ हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।