फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
धामपुर में सिंचाई विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौपते शिवसेना के कार्यकर्ता - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
शिवसेना का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न समस्याओं का निदान कराने के लिए तहसील में प्रदर्शन किया। एक्सईएन राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चेताया कि यदि मांगों को पूरा करने में अनदेखी की तो आंदोलन होगा।
शिवसेना के मंडल प्रमुख आरके आर्य एडवोकेट, चौधरी संजय राणा जिला प्रमुख (ग्रामीण) व विकास त्यागी जिला प्रमुख (नगर) के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अफजलगढ़/धामपुर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें फीका दोआब व रसूलपुरा रजबहा की मरम्मत कराने, रजबहों के टूटे गेटों को बदलने, रजबहों की दोनों ओर की पालटों को भी ऊंचा कराने की मांग की। गांव मुरलीवाला में 400 मीटर का रजबहा बनाने, किसानों के वाहनों के चलने के लिए तटबंधों की मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को भी समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने एक्सईएन को तलब कर समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बदन सिंह चौधरी, विनोद चौहान, रामपाल सिंह, संदीप उर्फ बिल्ला, मनवीर यादव, ब्रजमोहन प्रजापति, केवल सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, छोटन सिंह, विजय सिंह, योगेश शर्मा, अंशुल विजय यादव, गिरधारी लाल, चंद्रपाल सिंह, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें