फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फोनलेन के अधूरे निर्माण से शिवभक्तों को होगी परेशानी

Wed, 21 Jun 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
भागूवाला का अधूरा फोरलेन मार्ग, इसी मार्ग से गुजरेंगे सभी कांवड़िये।
विज्ञापन
- भागूवाला में 500 मीटर अधूरा है फोरलेन का निर्माण, मार्ग पर वनवे रहता है यातायात
विज्ञापन

फोटो-20एनजेडबी07आर
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला। कांवड़ यात्रा में फोरलेन का अधूरा निर्माण शिवभक्तों की परेशानी का सबब बनेगा। मार्ग के एक ही दिशा से यातायात के गुजरने पर शिवभक्तों को आवागमन में परेशानी होगी।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। हरिद्वार से गंगा जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए भागूवाला क्षेत्र से होते मोटा महादेव मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने के बाद कांवड़ियों को भागूवाला में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागूवाला में फोरलेन निर्माण कार्य अभी अधूरा है। वन विभाग चैक पोस्ट से कोटावाली नदी तक करीब 300 मीटर फोरलेन मार्ग बदहाल है। भागूवाला बिजली घर से चंदक शाखा नहर तक करीब 200 मीटर मार्ग के अधूरे निर्माण से यातायात वन-वे रहता है। मार्ग पर गड्ढे और धूल युक्त वातावरण से कांवड़ियों को यात्रा में परेशानी होगी। भागूवाला निवासी राजेश कुमार, मुन्नू सिंह, वकील अहमद, अहसान अहमद, सरफराज का कहना है कि क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। जिससे राहगीरों और क्षेत्रवासियों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें