नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े कांवड़िये।
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन मोटा महादेव मंदिर पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों ने घंटों लाइन में लगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं डाक कांवड़िये भी बम भोले की गूंज के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना होते रहे।
तीर्थनगरी हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए पहला पड़ाव मंडावली क्षेत्र का मोटा महादेव स्वयंभू सिद्धपीठ ही पड़ता है। शिवभक्त हरिद्वार से आने के बाद सर्वप्रथम मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते है और अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हैं। शुक्रवार को कांवड़िये बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचे। पंडित शशिनाथ ने बताया कि मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर से बाईपास मार्ग तक कांवड़ियों की लाइन लगी। कांवड़ियों ने घंटों लाइन में लगने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े कांवड़िये।
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े कांवड़िये।