नजीबाबाद-बुदंकी मार्ग पर कांवड़ खंडित होने के बाद हंगाम करते कांवड़िये। (स्रोत-वीडियोग्राफी)
बिजनौर, नजीबाबाद। बुंदकी मार्ग पर बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियों ने बाइक सवार की पिटाई की और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगाजल उपलब्ध कराकर मामला शांत कराया।
नजीबाबाद से नगीना की दिशा में जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के एक सदस्य से बाइक टकरा गई। बाइक टकराने से बाइक सवार और कांवड़ गिर गई। कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने बाइक सवार की पिटाई की। कांवड़ियों ने नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर करीब आधा घंटे तक हंगामा करते हुए जाम लगाया।
सूचना मिलने सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कांवड़ियों को गंगाजल उपलब्ध कराया। पुलिस के समझाने के बाद पूजा-अर्चना और शिव जयकारों के साथ कांवड़िये गंतव्य के लिए रवाना हो गए।