फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर अपनी पीड़ा बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर अपनी पीड़ा बताई
विज्ञापन

चांदपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक में शिक्षामित्रों के भविष्य व बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है।
ब्लाक जलीलपुर पर जिलाध्यक्ष अजय पाल सिंह की अध्यक्षता व ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के संचालन में हुई संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने से 25 जुलाई 2022 तक करीब पांच हजार शिक्षामित्रों ने अवसाद में आकर अपनी जान गवां दी है। शिक्षामित्रों ने अपने साथियों को श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर श्शिक्षामित्रों ने अपनी पीड़ा बताते हुए अपने व अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है। बैठक में शिक्षामित्रों ने ब्लाक जलीलपुर के अपने शिक्षामित्र साथियों चंद्रपाल सिंह व शुभम शर्मा को श्रद्धांजलि दी। बैठक में आबिद हुसैन, सुनीता, विनोद कुमार, रीता, बबली, राजेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, नुसरत जहां, मूला सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें