- ब्लाक के 180 बेसिक स्कूलों में 90 प्रतिशत बच्चों ने दी हिन्दी, गणित, संस्कृत व उर्दू की परीक्षा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दूसरे दिन ब्लाक के 180 स्कूल में 90 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की।
जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन बच्चों ने हिन्दी, गणित, संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षाएं दीं। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने विद्यालय नहटौर-2, अमीनाबाद, मंडोरा विप, मुकर्रपुर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा में लगभग 90 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति मिली।
खंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालय मुकर्रमपुर में शिक्षामित्र अनिल कुमार अनुपस्थित मिला। जिसका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने गांव नारायणपुर पाली स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लाक का उद्घाटन भी किया।