फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा

Wed, 22 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में  डीएम बी चंद्रकला ने एनआरएलएम और ओडीएफ योजना में महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने गांव जगदीशपुर में उजाला ग्राम संगठन द्वारा शुरू किए गए प्रेरणा आजीविका सेनेट्री स्टोर का उद्घाटन किया। डीएम ने धनौरा स्वयं सहायता समूह द्वारा ओडीएफ निगरानी समिति द्वारा वर्दी बनाने के काम को भी सराहा। गांव जगदीशपुर बाजोपुर का डीएम बी चंद्रकला ने मंगलवार देर शाम भ्रमण किया। डीएम ने ओडीएफ अभियान के अंतर्गत एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह, उजाला ग्राम संगठन द्वारा शौचालय निर्माण में सहभागिता की सराहना की। डीएम ने स्वयं सहायता समूह द्वारा गांव में स्थापित प्रेरणा आजीविका सेनेट्री स्टोर का उद्घाटन किया। एसडीएम शिशिर यादव एवं बीडीओ एके उपाध्याय की उपस्थिति में डीएम ने ओडीएफ निगरानी समिति के लिए धनौरा स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार वर्दी की भी सराहना की। ग्राम प्रधान खुशनूदा के नेतृत्व में गांव को शौचमुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास को डीएम ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें