शेरकोट के युवक की सऊदी में मौत
शेरकोट। नगर के मोहल्ला हकिमान निवासी शकील अहमद का लगभग 22 वर्षीय पुत्र आमिर सऊदी के मक्का मदीना स्थित किसी कंपनी मे बिजली के कार्य करने हेतु लगभग दो माह पूर्व गया था। बुधवार शाम लगभग पांच बजे जब वह अपने कमरे से बहार कोई सामान लेने गया तो वहां से गुजर रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है युवक अपने तीन भाई तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था।