फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट को सफाई के लिए मिले सात वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट को सफाई के लिए मिले सात वाहन
विज्ञापन

बिजनौर, शेरकोट। नगर पालिका की ओर से भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए सात छोटे हाथी वाहनों को हरी झंडी देकर नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित किया गया है। इन वाहनों द्वारा नगर पालिका में हर गली मोहल्लों और वार्डों में जाकर कूड़े को एकत्रित कर डंपिंग मैदान में फेंकने का काम किया जाएगा। चेयरपर्सन शबनम नाज ने हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि पालिका का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना है। प्राथमिक दायित्व है कि नगर पूरी तरह से साफ सुथरा हो। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था समुचित प्रकार से हो। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी धर्मराज, शहजाद खान, असलम कुरैशी, पप्पू, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें