फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - शेरकोट चेयरपर्सन ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Fri, 26 May 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट में नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष शबनम नाज को पद गोपनीयता की शपथ दिलाते एसडीएम मनोज कुमार सि
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


धामपुर/शेरकोट। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को शेरकोट नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन शबनाज और पालिका के सभी 25 वार्डों के निर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम खो बैराज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ठाकुरद्वारा विधायक विजय कुमार यादव, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा आदि ने भी प्रतिभाग किया। पूर्व विधायक व पालिकाध्यक्ष के पति मोहम्मद गाजी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पंडित शरद चंद शर्मा, हाजी खुर्शीद शेख, अहमद उल्लाह आदि ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में पालिका के ईओ धर्मराज राम, राजवीर सिंह गहलोत, पिंटू जैन, नीटू जैन व सभी 25 वार्डों के सभासद मंच पर आसीन रहे। संचालन मास्टर इश्तेहशन ने किया। अध्यक्षता मास्टर योगेंद्र चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें