फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम को बनाया अस्थाई कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेेय ने नगर स्थित आश्रय गृह को अस्थाई कारागार घोषित किया है। कोविड-19 की रोकथाम में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों को नुमाइश ग्राउंड के निकल बने इस शेल्टर होम में रखा जाएगा। डीएम ने सदर एसडीएम ब्रजेश कुमार को अस्थाई जेल का अधीक्षक एवं तहसीलदार धमेंद्र सिंह को कारापाल की जिम्मेदारी सौंपी है। जेल अधीक्षक बिजनौर से कारागार के किसी कर्मचारी को भेजकर नामित अधिकारियों से मिलकर अस्थाई जेल के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। एसएसपी को अस्थाई जेल पर पुलिस स्कार्ट तैनात कर जेल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें