फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी के पानी से जलमग्न हुआ शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूल नहीं जा सके बच्चे, बुग्गी और ट्रैक्टरों से राहगीरों ने किया सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। मालन नदी के पानी से शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग जलमग्न हो गया। मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने और करीब ढाई फीट पानी बहने से वाहनों का आवागमन बंद रहा। स्कूल बस के गांव नहीं पहुंचने से विद्यार्थी भी स्कूल नहीं जा सके।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार तड़के तेज बारिश से मालन नदी उफान पर रही। मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से नजीबाबाद और मंडावली क्षेत्र का सैकड़ों बीघा जंगल जलमग्न हो गया। नगर से जुड़ी कछियाना बस्ती के भीतर नदी का पानी पहुंचने से दर्जनों मकानों में पानी भर गया। वहीं मंडावली में सैकड़ों बीघा फसलें मालन नदी के पानी से जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखूपुरा आलम-लाहकला संपर्क मार्ग पर सुबह करीब ढाई फीट पानी चला। मालन नदी के पानी से हाल ही बना संपर्क मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल बसें गांव तक नहीं जा सकी। इस कारण बच्चे विद्यालय जाने से वंचित रह गए। राहगीरों ने बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली पर दोपहिया वाहन लादकर सफर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें