नजीबाबाद के आरआर मोरारका के शार्य प्रताप को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय।
- फोटो : NAZIBABAD
स्टोरी टेलिंग में शौर्य ने दिखाया हुनर
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के शौर्य प्रताप सिंह को स्टोरी टेलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के सम्मानित किया गया।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के कक्षा पांच के छात्र शौर्य प्रताप सिंह ने देहरादून रीजन के बाद मयूर स्कूल नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर स्टोरी टेलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 64 प्रतिभागियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मयूर को सीबीएससी बोर्ड की चेयरपर्सन अनिता करवाल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय ने स्कूल का गौरव बढ़ाने के लिए शौर्य प्रताप को शुक्रवार को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।