धामपुर रोटरी कलब के शिविर में फासटेग पेटीएम कार्ड वितरण करते पदाधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
फास्टैग पेटीएम कार्ड बांटे गए
धामपुर। रोटरी क्लब रायल्स के कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर फास्टैग पेटीएम कार्डों का वितरण किया गया।
नगीना चौराहे पर लगाए गए शिविर में चार पहिया वाहन के लिए टोल टैक्स पर सरकार द्वारा फास्टैग कार्ड अनिवार्य किया है। कैंप के माध्यम से क्लब सदस्यों की ओर से इन कार्डों को उपलब्ध कराया जा रहा है। अध्यक्ष डा.अंकुर वर्मा ने बताया कि कैंप के माध्यम से लोगों को कार्डों की महत्ता बताकर जागरूक किया जा रहा है कि वह फास्टैग पेटीएम कार्ड अवश्य लें। कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल, दीपक सिंघल, हितेंद्र अग्रवाल, मुदित बंसल, मयंक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता, राहुल अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, अतुल गुप्ता रहे।