फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकूद में साकिब, दौड़ में आकांक्षा का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकूद में साकिब, दौड़ में आकांक्षा का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

नींदडू। मुरादाबाद में आयोजित हुई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज के मोहम्मद साकिब ने जूनियर वर्ग की त्रिकूद में प्रथम स्थान एवं कुमारी आकांक्षा ने सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आकांक्षा ने 8000 मीटर दौड़ में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी मंतशा ने 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय, राधा ने हेमर थ्रो में तृतीय और सारिका ने 3000 मीटर पैदल चाल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में विद्यालय टीम द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में मोहम्मद साकिब ने त्रिकूद में प्रथम, 100 मीटर दौड़ में तृतीय और लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संजना ने 3000 मीटर पैदल चाल में तृतीय, सुहानी ने हेमर थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में नीशू चौहान ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें