नजीबाबाद। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख समाज की ओर से शबद कीर्तन के साथ प्रभात फेरी के आयोजन किए जा रहे है। उधर, बड़िया गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की स्मृति में अखंड पाठ का आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा नानक शाही गुरु सिंह सभा के प्रधान जगमोहन सिंह, सचिव गुरमीत सिंह धवन, ग्रंथी उपकार सिंह के नेतृत्व में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारे से शबद कीर्तन के साथ निकाली गई प्रभात फेरी गोविंद नगर में सरदार हरपाल सिंह के आवास पर पहुंची। प्रभातफेरी में गुरजीत सिंह, जगमोहन सिंह, चंचल, वरिदंर पाल सिंह, बलवीर सिंह, रणजीत सिंह, नरेंद्र पाल, जगमीत कौर, तनप्रीत कौर, चंचल कौर, मिंकल कक्कड़, सोनिया कक्कड़, डोली सहित सिख संगत ने भाग लिया। गुरुद्वारे पहुंचकर प्रभात फेरी संपन्न हुई।
उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बड़िया के ग्रंथी ज्ञानी मंजीत सिंह, प्रधान सरदार गुरु देव सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह संधू के नेतृत्व में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और गुरु गोविंद के चारों साहिबजादों की स्मृति में अखंड पाठ साहिब आयोजित किया गया। रागी जत्था नुरपूर के भाई जोगींदर सिंह और साथियों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
अखंड पाठ साहिब के बाद गुरु का लंगर बरताया गया। धार्मिक आयोजनों में गुरुचरण सिंह, अरवेल सिंह, पूर्व प्रधान सरदूल सिंह, रतनलाल, गुरमेज सिंह, परमजीत, मंजिंदर सिंह, शिंदर कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर सिंह कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।