फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदाह एक्सप्रेस के इंजन के पैंटोग्राफ में तकनीकी खराबी, ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सियालदाह एक्सप्रेस के इंजन में खराबी से कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद। सियालदाह एक्सप्रेस के इंजन के पैंटोग्राफ में तकनीकी खराबी आने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। लंबी दूरी के यात्रियों को एक से दो घंटे तक ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन

कोलकाता से जम्मूतवी जा रही सियालदाह एक्सप्रेस 13151 अप के इंजन के पैंटोग्राफ में रामपुर-मुरादाबाद स्टेशन के निकट तकनीकी खराबी आने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। बृहस्पतिवार की देर शाम सियालदाह एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली तीन यात्री गाड़ियां एक से ढाई घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। सियालदाह एक्सप्रेस निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 13005 अप नजीबाबाद करीब ढाई घंटा और काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस करीब एक घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। इस रूट की मालगाड़ी भी प्रभावित हुईं। देर रात ट्रेनों के डेढ़ से दो घंटा विलंब से पहुंचने के कारण लंबी दूरी के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें