संभल में भर्ती सातवें मरीज ने भी कोरोना को दी शिकस्त
बिजनौर। एल-1 चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौला, संभल में भर्ती जनपद बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी युवक की दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर संभल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार सीएमओ संभल ने इस बारे में उन्हें अवगत कराया है। लगभग 15 दिन पूघर्व नगर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी एक युवक जम्मू कश्मीर में हुई जमात में शामिल होकर लौटा था। इसके पॉजिटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए एल-1 चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौला, संभल भेजा गया था। इसके बाद प्रशासन ने पूरे चाहशीरी मोहल्ले को सील करा दिया था। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले हर मरीज का 14 दिन तक उपचार चलने के बाद सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है। दूसरी और तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मरीज को रोग मुक्त घोषित किया जाता है।