फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना-पानी के बीच फंसे दो परिवार के सात लोगों को सुरक्षित निकाला

Thu, 24 Aug 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम कादरगंज में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे ग्रामीणों को बाहर निकालकर लाई एनडीआरएफ क
विज्ञापन
-ग्राम कादरगंज से निकल रही नदी में अचानक तेज पानी आने से फंसे थे लोग
विज्ञापन

फ़ोटो खबर।
नगीना।

तहसील क्षेत्र के ग्राम कादरगंज से निकल रही नदी में अचानक तेज पानी आने से दो घरों में रह रहे सात लोग फंस गए। प्रशासन ने गौताखोरों की मदद से नाव द्वारा परिवार के सात लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन

क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सभी नदियां उफान पर हैं। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज के दक्षिण की तरफ से एक नदी निकल रही है। तेज बहाव के साथ पानी आने के कारण नदी की दूसरी धार पहाड़ की तरफ हो गई। इससे नदी की दोनों धारों के बीच वहां रह रहे दो परिवार टापूनुमा स्थान पर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष यादव, लेखपाल गौरव भटनागर, सचिन कुमार, राजीव सिंह आदि नगीना देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोर जवानों की मदद से नाव द्वारा सात लोगों को निकलवा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे पहले 14 अगस्त को भी इन दोनों परिवारों के लोगों को पानी से रेस्क्यू कर निकलवाया जा चुका है। पानी कम होने पर खेती करने के लिए इन दोनों परिवार के लोग फिर अपने घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें