फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को सात और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। रोजाना कोरोना केस मिलने से लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों में कोई नया लक्षण नहीं पाया गया है। बुखार, जुकाम जैसे ही सामान्य लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी बढ़ते मरीजों को देखते हुए सतर्क हो गया है। लोगों से वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में चार पुरुष और दो महिलाएं बिजनौर ब्लॉक की हैं। जबकि एक संक्रमित महिला नूरपुर ब्लॉक की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आज संक्रमित मरीजों के परिवार वालों की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें