फोटो स्योहारा। डीएम ने स्योहारा ब्लॉक के एक तकनीकी सहायक की सेवा समाप्ति के आदेश हैं। ब्लॉक कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात सुशील कुमार द्वितीय पर शराब का सेवन कर कार्यालय व क्षेत्र में जाकर विभागीय छवि खराब करने, घर पर बैठकर ही मनरेगा कार्यों का प्रांकलन व मापांकन करने, अधिकारियों के निरीक्षण के समय क्षेत्र में मौजूद न रहने, विभागीय समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने आदि के आरोप लगे थे। बीडीओ रामकुमार ने तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने के लिए सीडीओ को संस्तुति की थी। तकनीकी सहायक ने जारी किए गए नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीएम जसजीत कौर ने तकनीकी सहायक सुशील कुमार द्वितीय की सेवा समाप्त कर दी है।