फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा - चर्चित अस्पताल नेशनल हेल्थ केयर सील

Thu, 16 Mar 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दस दिन पूर्व ऑपरेशन के पांच माह बाद महिला के पेट से बेंडेज रुई निकलने पर हुआ था हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्योहारा मुरादाबाद मार्ग स्थित नेशनल हेल्थ केयर सेंटर सील कर दिया है। आरोप है कि बीयूएमएस की डिग्री होने पर भी नर्सिंग होम में छोटे-बड़े ऑपरेशन होते थे। दस दिन पूर्व भी एक महिला ने चिकित्सक पर ऑपरेशन के दौरान पेट में रुई बेंडेज छोड़ने का आरोप लगाकर हंगामा किया था।
मंगलवार शाम नोडल अधिकारी क्वेक्स डॉ. देवीदास ने टीम के साथ अस्पताल में स्थित ऑपरेशन थियेटर पर सील लगा दी। उन्होंने बताया कि नेशनल हेल्थ केयर में बीयूएमएस चिकित्सक तैनात हैं, बावजूद इसके अस्पताल में ऑपरेशन का कार्य किया जाता है। अस्पताल में कई बार ऑपरेशन के दौरान महिलाओं की हालत बिगड़ गई थी। अस्पताल की लगातार शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। दस दिन पूर्व भी थाना क्षेत्र के गांव टांडा गुरदासपुर निवासी निर्मला (35) पत्नी राजीव कुमार ने आरोप लगाया था कि पांच माह पूर्व नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल पर पित्त की थैली का ऑपरेशन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजनों का कहना था कि ऑपरेशन के बाद से निर्मला के पेट बेंडेज व रुई छोड़ने के कारण उसकी तबियत बिगड़ती चली गई थी। उलटी के दौरान महिला के पेट से लगभग एक मीटर लंबी बेंडेज व रुई निकली। महिला के परिजनों ने चिकित्सक के अस्पताल पहुंच कर चिकित्सक पर आपरेशन के दौरान पेट में बेंडेज व रुई छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। महिला के परिजनों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें