फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर - चिकित्सा जटिलताओं वाले बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र भेजें : सीडीओ

Fri, 11 Aug 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2500 से अधिक सैम बच्चे चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2500 से अधिक सैम बच्चे चिह्नित हुए हैं। जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के चिकित्सा जटिलता वाले बच्चों को पुनर्वास केंद्र संदर्भित नहीं करने पर चिंता जताई गई। सीडीओ पूर्ण बोरा ने सीएमओ को इस बारे में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



जिला पोषण समिति की बैठक सीडीओ पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीएमओ, एसीएमओ समेत मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार डिविजनल काेआर्डिनेटर रविप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3146 सैम बच्चे चिह्नित किए गए हैं। कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार सैम बच्चों का डाटा ई-कवच पर फीड होना है। 06 दवाइयां प्राप्त करने के लिए 2793 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्र मिले हैं। ड्रग शेयर हाउस में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन








बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सीडीओ को बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 897 सैम बच्चे चिकित्सा जटिलताओं वाले चिह्न है। इनमें केवल 149 बच्चे ही पोषण पुनर्वास केंद्र संदर्भित हुए हैं। सीडीओ पूर्ण बोरा ने सीएमओ को निर्देश दिए कि पोषण ट्रेकर पर चिह्नित शत प्रतिशत सैम बच्चों को ई क्लच पर पंजीकृत करें। साथ ही जटिल चिकित्सा वाले बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र भेजे जाए।
विज्ञापन






प्राथमिक विद्यालयों में आई एफ ए दवाई वितरण करें



सीडीओ पूर्ण बोरा ने सीएमओ को कहा कि परिषदीय विद्यालयों में आई एफ ए टैबलेट निर्धारित तिथि को बच्चों को खिलाई जाए। यदि कहीं ढील मिले तो सख्त कार्रवाई की जाए। बच्चों को निर्धारित तिथि को आईएफए टेबलेट देने के निर्देश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें