सीनियर वर्ग में क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सेशन 2021 के सीनियर वर्ग के जिलास्तरीय खिलाड़ियों का चयन हो गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन कोषाध्यक्ष नागेंद्र सारस्वत के अनुसार दीपक कुमार, भानू भारद्वाज, मानिक वर्मा, अभिकुष यादव, उदित कुमार, पुरुषोत्तम, राहुल प्रेमी, अमित बालियान को चुना गया है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 25 सितंबर शनिवार को सुबह आठ बजे कमला क्लब कानपुर में रिपोर्ट करेंगे। सभी खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण फार्म की रसीद, आधार कार्ड और दो फोटो साथ ले जाना अनिवार्य है।