फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान का शव देख परिजनों में मचा चीखपुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान का शव देख परिजनों में मचा चीखपुकार
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव हिदायतपुर टांडा में पीएम के बाद देर शाम गांव में पहुंचे मृतक सलमान के शव को शुक्रवार को दफन कर दिया गया। गौरतलब है कि 20 नवंबर को गांव में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। छह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। इनमें से सलमान की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप लगाते हलके के प्रभारी को निलंबित करने की मांग की थी। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा जांचकर आरोपियों और हमसाज पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने का भरोसा देने पर प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस ने मृतक सलमान के शव को पीएम को भेजा था। पीएम के बाद देर शाम जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने शुक्रवार को मृतक के शव को दफन किया। मृतक के जनाजे में कांग्रेस नेता हुसैन अहमद अंसारी, नाजिम, नदीम अंसारी, निजाम, नवाब, मोनी, नफीस अली तथा इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें