फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार को पुलिया पर बैठा देख पाडली मांडू-खदाना मार्ग आधा घंटे जाम

Fri, 09 Aug 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के पाडली मांडू-खदाना मार्ग पर स्थित पुलिया पर बैठा गुलदार। वीडियो ग्रौव
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। गुलदार ने पाडली मांडू-खदाना मार्ग करीब आधा घंटा तक जाम कर दिया। गुलदार को पुलिया पर बैठा देख दोनों तरफ से आने जाने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह शोर मचा गुलदार को खदेड़ा। एक घंटे के बाद फिर ग्रामीणों को गुलदार उसी स्थान पर बैठा मिला। ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार को वन विभाग से पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव पाडली मांडू निवासी सुधीर कुमार डबास, रोहित, विशाल, आकाश आदि ने बताया कि जब वह रात्रि करीब दस बजे अपने बिजली के कुएं पर जा रहे थे। तब इस दौरान उन्हें पिलखन के पेड़ के पास स्थित पुलिया पर गुलदार बैठा मिला। वह कार में थे। उन्होंने फोन से अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। इस दौरान गांव के अधिकांश लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। बताया गया कि इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे लोग भी गुलदार के पुलिया पर होने की सूचना मिलने पर थम गए।
बाद में लोगों ने शोर मचा किसी तरह गुलदार को जंगल में भगाया। इस दौरान लोगों ने गुलदार की वीडियो भी बनाया। मोबाइल कैमरे में फोटो भी कैद किए। गुलदार के भाग जाने के करीब एक घंटे के बाद ग्राम वासियों ने जाकर देखा तो गुलदार फिर उसी स्थान पर पुलिया पर बैठा था। ग्रामीणों ने गुलदार को फिर भगाया। बताया गया कि गुलदार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। लोगों में दहशत है। ग्राम वासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें