फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन

स्योहारा। एसपी पूर्वी ने थाना प्रांगण में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा की दृष्टि के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। साथ ही बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए दुकानदारों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने थाना प्रांगण में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग एक बैठक आयोजित कर व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बाजार में हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए व्यापार मंडल से कहा कि वे दुकानदारों से कह कर खुद ही अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल पुलिस के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि बच्चा चोर गिरोह की अफवाह पर ध्यान न दें यदि कोई इस तरह की अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी मनोज भटनागर मुकेश माहेश्वरी राहुल मिगलानी मोंटी बंसल अनिल जुनेजा अरविन्द टांक विशु रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें