फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए सेक्टर व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
- विवादित ढांचा गिराए जाने की तारीख को लेकर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

- पुलिस फोर्स ने शहर किया पैदल मार्च


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया है। जनपद को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। आरएएफ की तैनाती भी की गई है। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार और नायब तहसीलदार राजकुमार की अगुवाई में शहर में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। पैदल मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी शामिल रहे। लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

उधर, एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर सर्वम सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने चांदपुर और नूरपुर के इलाकों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें