फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सचिव और ग्राम प्रधानों ने विकास कार्य कराने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव और ग्राम प्रधानों ने विकास कार्य कराने का लिया संकल्प
विज्ञापन

नहटौर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से नव वर्ष के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम सचिव व ग्राम प्रधानों ने आपसी प्रतिरोध समाप्त करते हुए ग्राम पंचायतों में एक-दूसरे के सहयोग से विकास कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को नव वर्ष के मौके पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन एक बैंक्वेट हॉल में किया गया। जहां समस्त ग्राम प्रधानों व सचिवों ने अपने बीच बना प्रतिरोध समाप्त कर साथ मिलकर पंचायत को विकास कार्य करने का संकल्प लिया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन मलिक ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह विकास कार्य में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सचिवों में कपिल राजपूत, धीरज सिंह, संजय सिंह, कुलदीप अक्षय, एकेश्वर, सोकेंद सिंह सैनी मौजूद रहे। ग्राम प्रधानों में प्रशांत तोमर, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, मुमताज अहमद, मनवीत कुमार, सत्यवीर सिंह, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें