फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नाली निर्माण में हो रहा दोयम दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाए जाने की लोगों ने की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पहले सालों तक नगर पालिका में शामिल होने के जलभराव की समस्या से लोग परेशान हुए। अब नाली निर्माण शुरू हुआ तो मानक ही ताक पर रख दिए गए। शहर में नगर पालिका की ओर से आंनद विहार मोहल्ले मे बनवाई जा रही नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अन्य निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं लगाई जा रही है। इस आशय की शिकायत लोगों ने एडीएम से की है। जिस पर एडीएम ने संबंधित से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
बिजनौर शहर के मोहल्ला आनंद विहार में सड़क और दोनों ओर नाली का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को मोहल्ले के कुछ लोगों ने नाली में लग रही ईंट से ईंट को टकराकर देखा तो वे टूट गई। जिसके बाद लोगों ने पूरे मामले की एडीएम से शिकायत की। आरोप है कि नाली के निर्माण में दोयज दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि नियमानुसार अव्वल ईंट का प्रयोग होना चाहिए था। लोगों ने आरोप लगाया कि ईंट ही नहीं अन्य निर्माण समाग्री भी मानक के अनुरुप नहीं लगाई जा रही है। आरोप लगाया कि काफी इंतजार के बाद मोहल्ले को सड़क की सौगात की मिली है। ऐसे में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है तो सड़क और नाली समय से पहले ही टूट जाएगी। बताया गया कि एडीएम ने पूरे मामले में पालिका को जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि अभी तक आनंद विहार कॉलोनी ग्रामीण इलाके में थी, सीमा विस्तार के बाद ही पालिका में शामिल हुई है। जिसके बाद पालिका की ओर से इस कॉलोनी में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन::
मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी अभियंता को मौके पर भेजा गया है। निर्माण में क्या सामग्री लगनी है, यह एस्टीमेट देखकर ही मालूम पड़ेगा। अगर ईंट मानक के अनुरुप नहीं मिली तो उन्हें हटवा दिया जाएगा। निर्माण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ...विकास कुमार, ईओ पालिका
-
इस मामले की जांच कराई जाएगी। नाली निर्माण में अव्वल ईंटों का इस्तेमाल होना चाहिए। यदि मानक के वितरित काम हो रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विनय कुमार, एडीएम प्रशासन, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें