नजीबाबाद। गन्ना समिति पर संचालक पद के चुनाव में हुए बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मामले में निर्विरोध चुने गए सभापति और तीन संचालकों समेत दोनों पक्षों के बीस आरोपियों को नामजद किया गया है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।
सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर की देखरेख में टीमें बवाल के आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गन्ना विकास समिति पर 16 अक्तूबर को हुए विवाद के नामजद आरोपियों के परिवारों पर पुलिस लगातार दबाव बना रही है।