मुख्य बाजारों को किया सील, पुलिस तैनात
नगीना। शुक्रवार रात मोहल्ला मानक चंद निवासी एक वृद्धा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ला मानक चंद सहित नगर के मुख्य बाजारों को सील कर दिया था। रविवार के अंक में अमर उजाला में बल्लियों के नीचे से लोगों के निकलने की खबर फोटो के साथ प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मोहल्ले के संपर्क वाले, जिन सभी रास्तों पर बल्लियां लगाई थी सभी के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। रविवार को मुख्य बाजार गंज, बड़ा मंदिर स्थित बाजार, बाजार बारादरी, पंजबियान, मीना बाजार आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।