एसडीओ ने भाकियू पदाधिकारियों के खिलाफ दी तहरीर
बिजनौर। विद्युत निगम के एसडीओ ने बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए भाकियू के पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी हैं।
शुक्रवार को भाकियू के पदाधिकारी मीटर के मामले में प्रार्थनापत्र लेकर विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। वहां किसी ने प्रार्थन पत्र रिसीव नहीं किया। इस बात पर भाकियू नेता भड़क गए। एसडीओ का आरोप है कि भाकियू पदाधिकारियों ने उनके साथ गाली -गलौच व बदसलूकी की। इस बात से गुस्साएं बिजली कर्मचारी शहर कोतवाली गए व पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के मुताबिक किसानों के बिल के मामले में भाकियू के नेता विद्युत निगम के कार्यालय गए थे। किसी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई।